Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर11 फरवरी से होने वाले विस सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर...

11 फरवरी से होने वाले विस सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने दिए निर्देश


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने 11 फरवरी से शुरु होने वाले बजट सत्र की व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में विधान सभा परिसर में शासन व विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव जगदीश चन्द भी मौजूद थे।

विधान सभा अध्यक्ष ने सुरक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर गहनता से चर्चा की। साथ ही बजट सत्र के प्रथम दिन राज्यपाल का अभिभाषण होना सुनिश्चित करवाया।सुरक्षा बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने शान्ति व्यवस्थाए अग्नि शमन दल व उससे सम्बन्धित व्यवस्थाएं बिजली की सचारू व्यवस्था सुनिश्चित हाने के साथ, वाटर सप्लाई के लिए सम्बन्धित अधिकारयों को निदेश दिए कि व्यवस्थायें चौक चौबन्द होनी चाहिए।

बैठक में सत्र के दौरान उपस्थित मंत्री, विधायक, अधिकारियों व कर्मचारियों के आवागमन पास से संबंधित चेकिंग व जानकारी की समुचित व्यवस्था कराने की निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई भी कमी न रहे जिससे मीडिया व शासकीय कार्यवाही में कोई दिक्कत हो। अग्रवाल ने कहा कि यदि विद्युत व्यवस्थाएं नेटवर्क और वाई फाई की व्यवस्था अच्छी होगी तो सदन के कार्यो मे विभाग एवं शासन जिलों, सचिवालय से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये तुरन्त सम्पर्क साध कर सदन की कार्यवाही में तीव्रता ला सकते है। अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से सहयोग की बात कही तथा बैठक में जिन भी विषयों पर विर्मश किया गया उन्हें जमीनी स्तर पर सार्थक बनाने के लिए कहा।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार, अनिल रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग अरविन्द सिंह हयांकी, जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरूगेशन, राज्य सम्पत्ति अधिकारी वंशीधर तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, महानिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क सहित विभिन्न विभागो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments