Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर50 डेज ऑफ स्टोरी का प्रोमो विधायक जोशी ने लांच किया

50 डेज ऑफ स्टोरी का प्रोमो विधायक जोशी ने लांच किया


देहरादून। संवाददाता। कला प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म 50 डेज ऑफ लव स्टोरी के प्रोमो का आज मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बटन दबाकर लांच किया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एवं नायक सुरेन्द्र कपूर ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर विधायक जोशी का अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्मों के निर्माण के लिए लगातार सिंगल विडों के माध्यम से काम कर रही है। राज्य सरकार फिल्म सिटी के निर्माण के लिए भी प्रयासरत है। फिल्म सिटी निर्माण के बाद प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। फिल्म निर्माण की उत्तराखण्ड में अत्यधिक सम्भावनाऐं हैं।

उन्होनें कहा कि कला प्रोडेक्शन के बैनर तले इस फिल्म के प्रोमो में दिखाया गया है कि आज के दौर में युवक, युवतियों के प्रेम सम्बन्धों को परिवारिक संज्ञान में लाकर उचित कदम उठायें जाये। उन्होनें फिल्म निर्देशक सुरेन्द्र कपूर एवं समस्त टीम को अपनी ओर से बधाई दी और फिल्म की सफलता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद नन्दनी शर्मा, पार्षद सत्येन्द्र नाथ,एक्सक्यूटिव प्रोडयूसर आरके सिंह, सिकन्दर सिंह, विजेन्द्र, दीपक पुण्डीर, अनुज रोहिला, अनुज कौशल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments