Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसोमवार का दिन दुर्घनाओं के नाम-छह की मौत दस घायल

सोमवार का दिन दुर्घनाओं के नाम-छह की मौत दस घायल


देहरादून। संवाददाता। सोमवार को गढ़वाल में अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। गोपेश्वर से तीन घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया है। अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

बरात लेकर आ रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत
विकासखंड घाट के मटई से जिला मुख्यालय गोपेश्वर बरात लेकर आ रहा मैक्स वाहन लीसा बैंड बाईपास पर वृद्धाश्रम के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें 68 वर्षीय देवी प्रसाद पुत्र मोतीराम, 65 वर्षीय राय सिं कठैत पुत्र कल्याय सिंह, 70 वर्षीय गजपाल सिंह पुत्र आलम सिंह (सभी निवासी ग्राम मटई) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल बलवीर सिंह पुत्र शेर सिंह, जयेंद्र सिंह पुत्र दिलवर सिंह, सूर सिंह पुत्र कुंदन सिंह, शंभू प्रसाद पुरोहित पुत्र कमला दत्त, मनोज नौटियाल पुत्र खीमानंद का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबकि आलिया पुत्री संजय फस्र्वाण, दिनेश पुत्र विश्वंबर दत्त और देवी प्रसाद पुत्र मंशाराम को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से उपचार को देहरादून भेजा गया है।

चिन्यालीसौड़ में खाई में गिरी जेसीबी मशीन, हेल्पर की हुई मौत
दूसरी दुर्घटना उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के मणि-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग पर हुई। यहां सड़क निर्माण कर रही एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राजस्व उपनिरीक्षक दिनेशनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे मणि-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग पर जेसीबी निर्माण कार्य चल रहा था। तभी एक जेसीबी खाई में जा गिरी। इसमें चालक शुभम (25) पुत्र मोतीलाल, बेहड़ सहारनपुर निवासी और हेल्पर गोपाल (26) पुत्र सुभाष पंजिया कालसी, देहरादून निवासी सवार थे। हादसे में हेल्पर गोपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है।

सतपुली में कार खाई में गिरी, दो लोगों की हुई मौत
तीसरी घटना सतपुली-कोटद्वार के मध्य कुल्हाड़ बैंड के समीप एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। गुमखाल चैकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चाकीसैंण के बाझकोट निवासी विक्रम सिंह (40) पुत्र देव सिंह, घूतेल निवासी बलवंत सिंह (43) पुत्र केशर सिंह व शेखर सिंह (43) पुत्र देव सिंह कार में सवार होकर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुल्हाड़ बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह व बलवंत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल शेखर सिंह को 108 की मदद से कोटद्वार अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना में घायल शेखर सिंह व मृतक विक्रम सिंह सगे भाई थे। दोनों अपने मित्र बलवंत के साथ सतपुली किसी काम से जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments