Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीफुटबाॅल में चंपावत, नैनीताल व देहरादून स्पोर्टस कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले...

फुटबाॅल में चंपावत, नैनीताल व देहरादून स्पोर्टस कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीते

देहरादून। संवाददाता। दून स्थित रायपुर स्पोट्स कालेज में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन स्पोर्टस कॉलेज, चंपावत, नैनीताल व देहरादून की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली है।

स्पोर्टस कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता में पहला मुकाबला स्पोर्टस कॉलेज व चमोली के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में स्पोर्टस कॉलेज ने चमोली को 7-0 से शिकस्त दी।

चंपावत व उधमसिंहनगर के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में चंपावत ने 4-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला नैनीताल व पौड़ी के बीच खेला गया, संघर्षपूर्ण मुकाबले में नैनीताल ने 1-0 से जीत दर्ज की। चैथे मुकाबले में देहरादून ने चमोली को एकतरफा 6-0 से हराया।

पांचवा मैच स्पोर्टस कॉलेज व देहरादून के बीच खेला गया। इसमें स्पोट्र्स कॉलेज ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। इससे पहले प्रतियोगिता शुभारंभ स्पोट्र्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चैहान, राज्य खेल समन्वयक चंद्रकिशोर नौटियाल, जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, सतीश भट्ट, भोपाल सिंह, एसडीएस रावत, त्रिभुवन बिष्ट, रवि रावत आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments