Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरधूम धाम से मनाया, अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस

धूम धाम से मनाया, अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस


देहरादून। संवाददाता। अखिल गढ़वाल सभा का स्थापना दिवस रविवार को नगर निगम सभाकार में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजान दास मौज्ूद रहें। विधायक खजानदास सहित सभा के पदाधिकारियों द्धारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभा में सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि जल्द ही इन्दरपुरम नवादा में भवन निमार्ण का काम शुरू होगा। महासचिव गजेन्द्र भण्ड़ारी ने बताया कि वो नशा मुक्ती पर काम करेगें। सभा में उपस्थित समाज सेवियों को को सम्मानित किया गया। जिनमें सुलोचना भठ्ठ, मदन मोहन ढुकलाण, कुलान्नद घनशाला, रमेश कोटनाला, दिवाकर भठ्ठ, दामोदर सेमवाल इसके अलावा पार्षद अतिथिगणों का अभिवादन किया गया जिनमें मेयर सुनील उनियाल गामा, दर्शन लाल बिंजोला, भूपेन्द्र कठैत, राजपाल सिह पयाल, दिनेश सती, रम्मू बुटोला

कार्यक्रम में जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने जागर प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध किया। जबकी गायिका संगीता ढौंढियाल ने प्रसिद्ध गीत ढोल.दमौ बजी गेनी प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा आलोक मलासी ने गीत मेरी जन्मभूमि मेरी पहाड़, आस्था उनियाल ने नंदा गीत, नीता कुकरेती ने रेशमी रुमाल छुटी गे, प्रभा जुयाल ने मांगल के साथ ही गढ़वाली में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर जमकर वाह.वाही लूटी। इस मौके पर सूर्य प्रकाश भट्ट, वीरेंद्र असवाल, अजय जोशी, संतोष गैरोला, एसपी ममगांई, डाक्टर मान सिंह, सुधीर बडोला, कुलानंद पोखरियाल, नवनीत गैरोला, अदय शंकर भट्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments