Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयुवती ने मकान मालिक पर लगाया दुराचार का आरोप

युवती ने मकान मालिक पर लगाया दुराचार का आरोप


देहरादून। संवाददाता। देहरादून में नौकरी की तलाश में आई युवती की अश्लील फोटो खींचकर मकान मालिक ने उसके साथ कई बार रेप किया। मकान मालिक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सरोजनीनगर पुलिस ने रेप समेत कई गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सरोजनीनगर के गौरी बाजार निवासी युवती के मुताबिक, वह देहरादून के रायपुर शांति विहार कालोनी में रहकर नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात पौढ़ी गढ़वाल के चिपलगढ़ पाबौ बाजार पलमिलई निवासी प्रदीप सिंह डालिया से हुई।

युवती को रूम की तलाश थी। प्रदीप ने उसे ऑफर दिया कि उसके पास रूम है। रूम में प्रिया डालिया और ज्योतक डालिया रहकर नौकरी करती हैं। इस पर युवती तैयार हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों युवतियां अक्सर उसकी नहाते और कपड़े बदलते वक्त फोटो खींच लेती थीं। इसके बाद यह फोटो उन्होंने प्रदीप को दे दी। प्रदीप ने युवती को फोटो को सोशल साइट पर अपलोड करने की बात कहते हुए उसके साथ रेप किया। फिर उसने युवती को ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। प्रदीप ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने डर के मारे प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्रदीप लखनऊ आया। युवती के माता-पिता ने उसकी सगाई की। इसके बाद उसने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग रख दी। प्रदीप से परेशान होकर युवती ने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments