Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपुलवामा शहीदों के लिए शनिवार को दून बंद का आह्वान किया

पुलवामा शहीदों के लिए शनिवार को दून बंद का आह्वान किया


देहरादून। संवाददाता। बजरंग दल सहित कई संगठनों ने कल शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिन दून बंद का आह्वान किया है। जिसके तहत व्यवार मंडल, शिव सेना, बार एसोसिएशन सहित कई समाजिक संगठनों ने सहयोग का भरोसा दिया है।

बता दे कि पुलवामा में आतंकि हमले को लेकर दूनवासियों में भारी दुख व रोष व्याप्त है। जिसकों लेकर सभी संगठन एकजुट दिख रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पूरे देश की क्षति है। जिसमें हमें भागीदारी निभानी होगी। जब तक दोषियों को सजा न मिल जाये तब तक शहीदों को सच्ची श्रंद्धाजलि नहीं मिल सकेगी। संगठनों ने एकजुट होकर शानिवार को दून बंद का आह्वान किया है। जिसे सफल बनाने के लिए आमजन से विनती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments