Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपुलिस ने दिया इंसानियत का परिचय, पटरी के पास घायल को बचाया

पुलिस ने दिया इंसानियत का परिचय, पटरी के पास घायल को बचाया

देहरादून। संवाददाता। हर्रावाला चैकी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुलर घाटी में ट्रेन की पटरी के किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उसकी दाहिनी टांग घुटने के नीचे से कटी हुई थी।

जो बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान छोटे पहाड़िया पुत्र चंदा पहाड़िया ग्राम बड़ा पटयार थाना बरहेट जिला साहेबगंज झारखंड के रूप में हुई है।

जानकारी में पता चला है कि घायल पिछले कुछ दिनों से डा. डोभाल राजा, पैलेस होटल मालिक के यहां सफाई का काम करता था। वहीं डाक्टरों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बातई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस विभाग के इस मानवीय कार्य से समाज में इंसानियत की अलख जरूर रोशन होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments