Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबागेश्वर के युवा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अमेरिका में मिला अवार्ड

बागेश्वर के युवा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अमेरिका में मिला अवार्ड


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के होनहार युवा निर्देशक कुलदीप शाह द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ’घोस्ट विलेज ऑफ हिमालय’ को ’न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल’ में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑडियंस अवार्ड मिला है. बता दें कि पहाड़ से हो रहे पलायन को लेकर बनी इस फिल्म की ऑस्कर और एमी अवार्ड्स से नवाजे गए मसहूर एडिटर और फिल्ममेकर बॉब ऐसन हार्ड और सिनेमेटोग्राफर क्लाउडिया रैस्की ने भी खूब सराहना की है।

पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन पर बागेश्वर जिले के रहने वाले युवा निर्देशक कुलदीप साह द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ’घोस्ट विलेज ऑफ हिमालय’ को लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है. एक स्लाइड शो प्रोग्राम में कुलदीप ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दिखाते हुए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। कुलदीप ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को बनाने में करीब 6 माह लग गए।

कुलदीप का कहना है कि उनकी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म बागेश्वर जिले के खोलाखेत गांव में रहने वाली 89 वर्षीय अम्माजी की कहानी है. लगभग खाली हो चुका यह गांव पलायन का दंश झेल रहा है. यहां पर अब बस बूढ़ी अम्मा और गांव के कुछ लोग रहते हैं. उम्र के इस पड़ाव में अम्माजी के गांव और अपने घर के प्रति प्रेम को इस फिल्म के जरिए दिखाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments