Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआर्य समाज के लोगों ने शहीदों की आत्म शांति के लिए यज्ञ...

आर्य समाज के लोगों ने शहीदों की आत्म शांति के लिए यज्ञ किया


देहरादून। संवाददाता। आर्य प्रतिनिधि सभा ने पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए गांधी पार्क में सोमवार को हवन का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आर्य समाज के लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। हवन कुंड में आहूति डाली गई। सभी सदस्यों ने पहले शहीदों की आत्मा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद पाकिस्तान के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए शहीदों के जयकारे लगाए। साथ ही इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। मौजूद लोगों ने यज्ञ के माध्यम से शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

इधर कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन मंत्री यशवीर आर्य ने कहा कि 25 फरवरी को सुबह 11 बजे गांधी पार्क में गत दिनों हुए जहरीली शराबकांड और नशाबंदी लागू किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजित यज्ञ में आर्य समाज के सुरेश चंद्र वर्मा, उमा शंकर गौतम, प्रकाश नांगिया, बिशंभर बजाज, मनमोहन आर्य, आचार्य धनंजय पौंधा, ओमप्रकाश मलिक, मोहर सिंह आर्य, ओम प्रकाश कश्यप, भगवान सिंह राठौर, कन्या गुरुकुल आश्रम की आचार्य डा. अन्नपूर्णा, पीडी गुप्ता, वैदिक साधन आश्रम तपोवन के मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसके छिब्बर, अशोक वर्मा, राजकुमार भंडारी, रणजीत शास्त्री, विद्यापति शास्त्री, डा. सुखदा सौलंकी, उम्मेद सिंह विशारद, रंजीत राय कपूर, वीरेंद्र बजाज, संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, लक्ष्मी प्रशाद थपलियाल, सुशील सैनी, ब्रजेश शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि कई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments