Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरविधायक की मंत्री कौशिक से बहस-हर जिलें में हो ट्रेचिंग ग्राउंड

विधायक की मंत्री कौशिक से बहस-हर जिलें में हो ट्रेचिंग ग्राउंड


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर सवाल उठाया गया और विधायकों ने मांग की प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में एक-एक ट्रेचिंग ग्राउंड खोला जाए। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने विधानसभा क्षेत्र में ट्रेचिंग ग्राउंड को लेकर सवाल उठाया. चमोली के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने इसका समर्थन किया. जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि टिहरी विधानसभा के लिए क्च्त् तैयार है. शासन स्तर में फ़ाइल चल रही है।

मदन कौशिक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की स्वच्छता पर सरकार का फ़ोकस है। देश के 51 निकायों में सफ़ाई की व्यवस्था है, 24 में जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ज़िला अधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं. भूमि की उपलब्धता न हो पाने के चलते मामला अटका हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments