Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकल जहरीली शराब की रिपोर्ट होगी सदन के पटल पर

कल जहरीली शराब की रिपोर्ट होगी सदन के पटल पर

देहरादून। संवाददाता। जनपद हरिद्वार में ज़हरीली शराब कांड की जाँच के लिए गठित समिति के सदस्यों द्वारा आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को जाँच रिपोर्ट सौंपी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सभी माननीय सदस्यों को तय समय पर जाँच रिपोर्ट सौंपने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

अवगत करा दें कि विगत दिनों जनपद हरिद्वार में ज़हरीली शराब पीने से हुई मृत्युओं पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 12 फरवरी को सदन की पीठ से एक जाँच समिति गठित की थी जिसमें समिति के सभापति खजान दास एवं सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, ममता राकेश, शक्तिलाल शाह, राजकुमार, मुकेश कोली समिति के सदस्य थे। पीठ द्वारा समिति को इस सत्र के अंतिम उपवेशन से पूर्व ही अपना प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। बता दें कि जाँच समिति की रिपोर्ट कल 22 फ़रवरी को सदन के पटल पर रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments