Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदिन दहाड़े महिला से बदमाशों ने जेवर लूटे

दिन दहाड़े महिला से बदमाशों ने जेवर लूटे


देहरादून। संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीते रोज दिन दहाड़े एक महिला से बदमाशों द्वारा जेवर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला को बदमाशों ने घरेलू समस्याओं से छुटकारा दिलाने के नाम पर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम चार बजे शीला देवी पत्नी गंगा राम निवासी काठबंगला राजपुर किसी कार्यवश शहर आयी थी। इस दौरान जब वह एस्लेहाल के समीप पहुंची तो उनके पास दो लोग आये और महिला को बताया कि उनकी घरेलू परेशानिया व बेटी का विवाह जैसी अन्य समस्यायें वह दूर कर सकते है। पीड़िता के अनुसार उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हे पहने हुए गहने बैग में डालने को कहा गया। पीड़िता द्वारा जब गहने उतार कर बैग में डाला गया तो उन्होने उनसे मोबाइल भी उक्त बैग में डलवा दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद बदमाशों द्वारा उनको बातों में बहलाकर कुछ कदम आगे जाने को कहा गया। महिला के आगे जाते ही दोनों बदमाश उक्त बैग लेकर फरार हो गये। ठगी का अहसास होते ही महिला बेहोश हो गयी और घर जाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद आज परिजनों द्वारा पीड़िता को साथ लाकर धारा चौकी पुलिस में तहरीर दी गयी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments