Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरशासन ने किए पांच पीसीएस अधिकारियों के ताबदले

शासन ने किए पांच पीसीएस अधिकारियों के ताबदले


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड शासन द्वारा पांच पीसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण कर दिये गये है। स्थानान्तिरत अधिकारियों को जल्द नये तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किये गये है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हस्ताक्षरों से जारी स्थानान्तरण सूची के अनुसार इन पांच पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद से रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी( प्रशासन) देहरादून एंव कुल सचिव उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अरविंद कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून के पद से अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा, हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल तथा सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा कैलाश सिंह टोलिया को अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)नैनीताल तथा बीएल फिरमाल को बाध्य प्रतीक्षा से अपर जिलाधिकारी पौडी पद पर स्थानान्तिरत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments