Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड31 जनवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल, बाकियों की...

31 जनवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल, बाकियों की होगी ऑनलाइन क्लास

देहरादून। प्रदेश के 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल 31 जनवरी से भौतिक रूप से खुल जाएंगे। जबकि कक्षा एक से 9वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र एवं कक्षा एक से 9वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments