Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड31 मार्च तक देहरादून की सड़कों पर चलेगा सेनिटाइजेशन

31 मार्च तक देहरादून की सड़कों पर चलेगा सेनिटाइजेशन

देहरादून। कोरोना के खिलाफ जंग में रविवार को नगर निगम ने शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया और सड़कों को सेनिटाइज किया। महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह ने अभियान की जिम्मेदारी संभाली और पूरे दिन इसका फीडबैक लेते रहे।

नगर आयुक्त ने जगह-जगह निरीक्षण भी किया। शहर में आठ जोन में बना मेगा अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि अभियान में साठ प्रतिशत शहर सेनिटाइज कर दिया गया। इस दौरान एक लाख 32 हजार लीटर दवा छिड़काव कराया गया। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।

सुबह साढ़े आठ बजे महापौर गामा और नगर आयुक्त ने नगर निगम पहुंच टीमों को दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम टीमों ने शहर की सड़कों को सोडियम हाइपोक्लोराइड से सेनिटाइज किया। आठ जोन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे। सभी अधिकारी व सफाई निरीक्षक निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से कीटनाशक व वाहन लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

शहर में गैस एजेंसी, बैंक, फुटपॉथ, रेलिंग और बस स्टॉप समेत हर सार्वजनिक स्थलों को पूरी तरह सेनिटाइज किया जाएगा। महापौर व नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी सफाई कर्मी बावर्दी रहे। अभियान में कर्मचारियों ने सड़कों के दोनों ओर दवा का छिड़काव किया। सड़कों के किनारे मलबा हटाने के साथ ही ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। नाला गैंग ने नाले और नालियों की सफाई की।

यहां चलाया गया अभियान

-महाराणा प्रताप स्टेडियम से 6 नंबर पुलिया तक।

-लक्ष्मण सिद्ध मंदिर-मियांवाला से आराघर चैक तक।

-आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक।

-बहल चैक से राजपुर रोड होते हुए हेलीपैड किरसाली चैक तक।

-किरसाली चैक से सर्वे चैक होते हुए लाडपुर तक।

-बल्लूपुर फ्लाइओवर से आइएमए गेट तक।

-आशारोड़ी से बल्लूपुर चैक तक।

-आराघर चैक से बहल चैक, घंटाघर, प्रिंस चैक, आईएसबीटी तक।

सीएम ने लिया फीडबैक

शहर के सेनिटाइजेशन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर महापौर एवं नगर आयुक्त को बुलाकर फीडबैक लिया। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले दो दिन में पूरे शहर को सेनिटाइज कर दिया जाएगा। शहर पूरा होने के बाद फिर से यही प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments