Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर24 घंटों के लिए प्रदेश के आठ जिलों में अलर्ट जारी

24 घंटों के लिए प्रदेश के आठ जिलों में अलर्ट जारी


देहरादून। संवाददाता। फरवरी माह में रिकार्ड वर्षा और बर्फबारी से सूबे में आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लेकिन इसके बावजूद अभी मौसम में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटो में प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये अपने ताजा फोटकास्ट में राज्य की राजधानी दून सहित आठ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग के निदेशक डा. विक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में मौसम के इस बदलाव का कारण पश्चिमी क्षेत्र में विच्छोभ की सक्रियता है। उनका कहना है आने वाले 24 घंटो में दून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत व पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। उनका कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। यही नहीं तापमान में गिरावट के कारण राज्य के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सफर के दौरान सर्तकता बरतने को कहा गया है। वर्षा व ओलावृष्टि के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट आयेगी।

उल्लेखनीय है कि इस साल राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रिकार्ड बर्फबारी हुई है। जिसके कारण चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में जन जीवन पर गम्भीर प्रभाव पड़ा है। राज्य के सभी चारों धामों में 5 से 8 फीट तक बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। पहाड़ के दर्जनों गांव बर्फबारी की मार झेल रहे है तथा उन्हे आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments