Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूननैनीताल, स्पोटर्स कालेज, दून और चंपावत अंतिम चार में

नैनीताल, स्पोटर्स कालेज, दून और चंपावत अंतिम चार में

देहरादून। संवाददाता। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-19 फुटबाॅल मुकाबले में नैनीताल, स्पोर्टस कालेज, देेहरादून और चंपावत ने अपने अपने मैच जीतकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन लीग आधार पर मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में स्पोर्टस कॉलेज ने हरिद्वार को 8-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में चंपावत ने पौड़ी को 2-1 से हराया।

चैथे मैच में देहरादून ने हरिद्वार को 2-0 से पराजित किया। पांचवें मैच में ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 1-0 से हराया। छठे मैच में नैनीताल ने चंपावत को 2-0 से हराया।

इस मौके पर महिपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र पटवाल, सलीम सिद्दीकी, किशोर पाल, अमित कांडपाल, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, तरुण नेगी, प्रकाश भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत, एसडीएस रावत, त्रिभुवन बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments