Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधक्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले छह सटोरी गिरफ्तार

क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले छह सटोरी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चलने वाले टी-20 क्रिकेट मैच में राजपुर क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में सटोरियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था, सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल होटल के कमरे में दबिश दी गई तो कुल छह अभियुक्त गण जोकि टीवी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य चल रहे मैच पर अपने अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे, उनको गिरफ्तार किया गया है। ये 6 लोग देहरादून के ही रहने वाले हैं जो की ऑनलाइन सट्टा अपने मोबाइल पर ऑनलाइन एप के माध्यम से लगा रहे थे। इन लोगों से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक एलईडी टीवी और 21400 की नगदी बरामद की है।

जानकारी देते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया की 6 लोगों को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है जो कम्प्यूटर औऱ मोबाइल फोन आदि के माध्यम से सट्टा लगाते थे पकड़े गये लोगों में एक नाबालिक भी शामिल है जिसमें जे.जे. एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments