Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू और अमृतसर की उड़ाने रद्द

दून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू और अमृतसर की उड़ाने रद्द


देहरादून। संवाददाता। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देहरादून के जॉलींग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से जम्मू और अमृतसर की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से आज अमृतसर के लिए स्पाइस जेट के जहाज को उड़ान भरनी थी। लेकिन अमृतसर हवाई अड्डा बंद होने की वजह से यह उड़ान भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा इंडिगो और स्पाइस जेट ने अपनी सभी फ़्लाइट्स बंद कर दी हैं।

बता दें कि अमृतसर सहित जम्मू-कश्मीर जाने वाली तमाम फ्लाइटें सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दी गई है। जबकि कुछ फ्लाइटों को होल्ड किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, वेक अप फ्लाइट रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बडगाम भेजी जा रही हैं, इसके साथ ही जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह और श्रीनगर एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments