Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्मशांति के लिए...

बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्मशांति के लिए यज्ञ किया


देहरादून। संवाददाता। आज बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने कोर्ट स्थित सभागार में दिवगंत अधिवक्ताओं की आत्मशांति के लिए यज्ञ अनुष्ठान किया। इस दौरान नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल मौजूद रहे।

शुक्रवार को नवनिर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के साथ मिलकर यज्ञ में अधिवक्ताओं की आत्मशांति के लिए हवन सामाग्री को अग्निदेव को समर्पित करते हुए मंत्र उच्चारण किया। साथ ही बार एसोसिएशन की उन्नति व सुख शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर सचिव अनिल शर्मा, कार्यकारणी सदस्य अरूण खन्ना सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments