Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजयुमों की संकल्प महारैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जियां

भाजयुमों की संकल्प महारैली में उड़ी यातायात नियमों की धज्जियां


देहरादून। संवाददाता। भाजयुमो की आज पूर्व घोषित विजय संकल्प महारैली में यातायात के नियमों की अनदेखी सामने आयी। बाइक रैली के दौरान जहां सड़कें जाम से जूझती रही वहीं युवाओं ने भी अपना जोश जग जाहिर करते हुए यातायात नियमों को तोड़ने में कोताही नहीं बरती।

रैली के दौरान जहां युवा कई स्थानों पर एक बाइक में तीन तीन लोग सवार नजर आये तो वहीं इन युवाओं ने सत्ता के मद में चूर होकर हेलमेट भी पहनना जरूरी नहीं समझा। मित्र पुलिस भी इस दौरान खामोश दिखायी दी। सीपीयू जहां हर रोज सड़कों पर आम आदमी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते नजर आती है वह भी आज इस रैली में यातायात नियमों को तोड़ते इन युवाओं की अनदेखी करती दिखायी दी। बहरहाल इस रैली के दौरान जहां सड़कों पर भारी जाम नजर आया वहीं लोग इस दौरान पुलिस को भी कोसते दिखायी दिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments