Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाज्युमों ने 70 विधानसभाओं में निकाली विजय संकल्प महारैली

भाज्युमों ने 70 विधानसभाओं में निकाली विजय संकल्प महारैली


देहरादून। संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आज राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रवार सम्बन्धित विधायकों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पूर्व घोषित राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आज राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजयूमो द्वारा विजय संकल्प महारैली निकाली गयी। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह रैलिंया धर्मपुर, राजपुर, मसूरी, रायपुर व कैंट विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गयी। धर्मपुर के लिए यह बाइक रैली शिवाजी धर्मशाला से निकाली गयी तो वहीं राजपुर के लिए रैली की शुरूआत लार्ड वेकेंटेश्वर वैडिंग प्वांइट से शुरू की गयी। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह रैली राजेन्द्र नगर से आयोजित की गयी तो वहीं रायपुर में इस विजय संकल्प रैली की शुरूआत विधायक उमेश शर्मा उर्फ काउ के निवास स्थान से की गयी। कैंट विधानसभा के लिए यह रैली कैरी गांव प्रेमनगर से शुरू की गयी थी। इन सभी रैलियों को क्षेत्रिय विधायकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बता दें कि भाजयूमो द्वारा इस रैली का आयोजन राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया था। जिन क्षेत्रों में भाजपा विधायक नहीं है वहां चुनाव लड़ चुके नेताओं व अन्य पदाधिकारियों को रैली निकालने की जिम्मेदारी दी गयी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments