Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविस अध्यक्ष शुभारंभ कार्यक्रम में मंडल प्रबंधक पर हुए आग बबूला

विस अध्यक्ष शुभारंभ कार्यक्रम में मंडल प्रबंधक पर हुए आग बबूला

देहरादून। संवाददाता। रोगियों और उनके तिमारदारों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (एम्स) मेें उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंडल प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। बता दे कि विभाग की ओर से कार्यक्रम को लेकर कोई पुख्ता तैयारी नहीं की गई थी। परिवहन निगम की ओर से देहरादून से ऋषिकेश एम्स आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए बस सेवा शुरू की गईआज सुबह प्रातः 10 बजे बस सेवा का उद्घाटन कार्यक्रम तय था। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष जब बस सेवा का उद्घाटन करने पहुंचे तो मौके पर कोई तैयारी नहीं थी। टेंट और कुर्सी मंगाई गई, लेकिन लगाई नहीं गई।

उन्होंने कहा कि जब मैं स्वयं एक घंटा देर से आ रहा हूं और तुम्हारी तैयारी फिर भी पूरी नहीं है, इसे क्या समझा जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक पवन मेहरा को खरी खोटी सुनाई। विधानसभा अध्यक्ष ने मौके से ही रोडवेज के महाप्रबंधक से फोन पर बात की। विधानसभा अध्यक्ष इतने नाराज हुए कि उन्होंने बस सेवा का उद्घाटन करने से इंकार कर दिया। किसी तरह से परिवहन निगम के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाया। बस सेवा का उद्घाटन करने के बाद बिना संबोधित किए विधानसभा अध्यक्ष चले गए।

मौके पर एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक टीकाराम ,सभासद कविता शाह व शिव कुमार गौतम आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments