Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनराज्य में विकास गति काफी तेजः सीएम त्रिवेंद्र रावत

राज्य में विकास गति काफी तेजः सीएम त्रिवेंद्र रावत

 

देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर में हरिद्वार बाईपास पर 70 करोड़ लागत वाले 815 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इसके अलावा 10 करोड़ लागत के रायपुर रोड के दो पुलों का भी लोकार्पण किया गया। देहरादून में मोहकमपुर के बाद यह दूसरा रेलवे ओवरब्रिज है। जबकि तीन फ्लाईओवर पहले से ही मौजूद हैं।

इस मौके पर सीएम ने कहा राज्य में विकास गति काफी तेज है। सरकार अधिक से अधिक जनसुविधा जुटाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि इस फ्लाईओवर में अभी भी काफी काम बाकी है। स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है फ्लावर के निचले हिस्से में पार्किंग की जगह अभी नहीं बनी है। अभी भी जारी है। सर्विस लेन का का निर्माण अधूरा है। इसे पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। यह काम भी जल्दी हो जाएगा। इस मौके पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक हरबंस कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments