Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदेश की 15 को मिला नेशनल एनवायरनमेंट एंड हैल्थ वॉरियर अवार्ड

देश की 15 को मिला नेशनल एनवायरनमेंट एंड हैल्थ वॉरियर अवार्ड


देहरादून, दिल्ली। संवाददाता। देश की 15 विशेष हस्त्यिं को राष्ट्रीय एनवायरमेंट एंड हैल्थ वॉरियर अवार्ड से नवाजा गया। देश की राजधानी दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मासिक पत्रिका तलाश ने हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट एंड हेल्थ वारियर अवार्ड्स फंक्शन का आयोजन किया। इस आयोजन में देश के कई जाने-माने पर्यावरणविदों और डॉक्टर्स और समाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विशेषज्ञों की मौजूदगी में पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाजाजिक क्षेत्र में गहन मंथन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण, चिकित्सा, व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट एंड हेल्थ वारियर अवार्ड्स समारोह का आयोजन शुभारम्भ मुख्य अतिथि रबिन्दर पंवार, एडिशनल सेक्रेटरी, भारत सरकार और आई पी एस रोबिन हिबू स्पेशल कमिश्नर दिल्ली पुलिस , तलाश पत्रिका की एडिटर रजनी पंवार, सीनियर पत्रकार और राजनितिक समीक्षक बिपिन शर्मा और नमस्कार दुनिया के एडिटर जसवंत पंवार ने दीप जलाकर की। उसके बाद मेधा शर्मा ने गणेश वंदना और कविशि जैन ने सेव ट्री पर मनमोहक नृत्य किया। इसके बाद सीनियर जर्नलिस्ट बिपिन शर्मा ने पैनल डिस्कशन का संचालन किया जिसमें मुख्य पैनेलिस्ट आर सी कटारिया, डॉ. रमन पूरी, डॉ. अनुज, रोबिन हिबू, नरेश चावला, और डॉ. तुली ने हिस्सा लिया। इसमें पर्यावरण और हेल्थ कैसे एक दूसरे से जुड़े हुए मुद्दे हैं इस पर चर्चा की गई।

रजनी ने कहा सबको समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी
एनवायरनमेंट एंड हेल्थ वारियर अवार्ड समारोह की संयोजक रजनी पंवार ने कहा की अब समय आ गया है की हम सब पर्यावरण और स्वास्थय की समस्याओं को गंभीरता से लें और लोगों सजग करें। जो भी व्यक्ति जिस तरह से भी अपना योगदान दे सकता है उसे देना चाहिए और इसी अवधारणा के साथ हमने अपनी पत्रिका तलाश के बैनर में यह आयोजन क्यूंकि सम्मान से हम न सिर्फ लोगों को इन लोगों के द्वारा किये गए अच्छे कामों के बारे में बता पाएंगे बल्कि समाज के और लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के संयोजक और सूत्रधार बिपिन शर्मा ने कहा पर्यावरण और स्वास्थय का बहुत गहरा नाता है और हम अपने मकसद में तभी कामयाबी पाएंगे जब सारे नागरिकों की इसमें भागीदारी होगी। सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी और अपना बहुमूलय योगदान देना पढ़ेगा तभी नए भारत का सपना पूरा होगा। कार्यक्रम के अंत में वॉयेज डांस अकादमी द्वारा शुभम सिंघल द्वारा बेटी बचाओ की थीम पर कोरिओग्राफ की हुई परफॉरमेंस ने सबका मन मोह लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments