Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअन्तर्राजीय स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। बरेली से स्मैक लाकर दून में सप्लाई करने वाले एक मादक तस्करों के जरिये पुलिस बरेली के अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। पुलिस ने उस पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, अन्य तस्करों और ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

नशें के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जें से 180 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पहले पकड़े गए मादक तस्कर ने बरेली से स्मैक लाकर दून के युवओं को बेचने की बात को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि बरेली के नसीम खान से स्मैक कम दाम पर लाकर दून में 4 गुना में बेची जाती है।

जिसके बाद पुलिस ने अन्तर्राजीय स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर ताना-बाना बुना। पुलिस ने तस्कर बरेली सेंटर जेल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया है। मादक तस्कर की नसीम खान के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मादक तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने में कामयाब हो पाई है। पुलिस ने आरोपी पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments