Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादून16 मार्च को राहुल गांधी दून पहुंचकर करेंगे जनसभा

16 मार्च को राहुल गांधी दून पहुंचकर करेंगे जनसभा


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 16 मार्च को देहरादून में चुनावी शंखनाद करेंगे। करीब 19 महीने बाद देहरादून आ रहे राहुल का कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी नेताओं के साथ बैठक के साथ ही वो इस दिन परेड मैदान में जनसभा करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ आ सकती हैं। राज्य के कांग्रेसी नेता प्रियंका से भी समय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

संपर्क करने पर राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने राहुल के कार्यक्रम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि काफी समय से राहुल जी से उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए समय देने का अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने अनुमति दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि जनसभा को विशाल स्तर पर आयेजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को सभी शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments