Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनगर निगम अम्बेडकर पार्क ने वाटर कूलर लगाने का विरोध

नगर निगम अम्बेडकर पार्क ने वाटर कूलर लगाने का विरोध


देहरादून। संवाददाता। नगर निगम देहरादून द्वारा अवैध तरीके से घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के पार्क पर 12 फुट ऊंचा वाटर कूलर लगाने के विरोध में आज दलित समाज के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया।
आज सुबह नगर निगम की टीम जब वहां बिना बताये टीन सैट लगाने पहुची तो कुछ लोगो द्वारा जानकारी दिये जाने पर दलित समाज के अनेक लोगो द्वारा वहा पहुँचकर पुरी टीम का विरोध किया गया।

इस दौरान दलित समाज द्वारा लगाये गये टीन सैट को हटाया गया। वही कहा गया कि अगर ऐसा षडयंत्र दुबारा रचा गया तो इसका विरोध होगा। दलित समाज ने सीधे सीधे आरोप लगाया की नगर निगम बाबा साहेब का अपमान कर रही है व देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड कम्पनी द्वारा नगर निगम प्रसाशन की आड में अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments