Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबेरोजगार संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

बेरोजगार संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ द्वारा आज सरकार द्वारा मनाये जा रहे रोजगार वर्ष के विरोध में लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने जहां पूरे वर्ष बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं दिया है। वहीं सरकार अब युवाओं को भ्रमित करने के लिए इस तरह के आयोजनों पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही हैं। उन्होने सरकार से मांग की है कि इस तरह के आयोजनों की बजाय उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये तथा रोजगार के लिए ठोस नीति बनायी जाये।

उन्होने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में इस बात का वायदा किया था कि उनकी सरकार आने पर रिक्त पदों को 6 माह के भीतर भर दिया जायेगा। किन्तु सरकार को यह वायदा कोरा आश्वासन ही साबित हुआ है क्यों कि 2 साल बीतने के बावजूद सरकार ने अभी तक बेरोजगारों के लिए कोई भर्ती नहीं की है। उन्होने कहा कि यदि सरकार ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती नहींं की तो बेरोजगार आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा सबक सिखायेंगे। इस अवसर पर बाबी पंवार, सचिन थपलियाल, मेहर राणा, गिरीश रावत, वीरेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments