Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनरोजगार मेले में सीट न मिलने से मेयर गामा और विधायक नाराज

रोजगार मेले में सीट न मिलने से मेयर गामा और विधायक नाराज


देहरादून। संवाददाता। आज बुधवार को भाजपा सरकार द्वारा युवा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के हजारों युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मेयर गामा और विधायक खजानदास को सीट नहीं मिली जिस वजह से उन्होंने रोजगार मेले का बहिष्कार किया।

कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के तमाम मंत्री व विधायक कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम के दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजानदास को मंच पर जगह नहीं मिल पाई। जिससे वह नाराज हो गए और कार्यक्रम से चले गए।

सुनील उनियाल गामा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की शहर का प्रथम नागरिक होने के चलते मंच पर मेरे लिए जगह नहीं बनाई गई। जिसके चलते मुझे कार्यक्रम छोड़ना पड़ा साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments