Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनश्रम कांग्रेस श्रमिकों के हितों के लिए करेगी काम

श्रम कांग्रेस श्रमिकों के हितों के लिए करेगी काम

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंण्ड में श्रम कांग्रेस द्धारा श्रमिकों की दशा और दिशा पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी में चर्चा के दौरान श्रमिकों के हितों में काम करने का निर्णय लिया गया।
जिसमें श्रम कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ने कहा कि राज्य में श्रमिकों के हालात बुरे हैं। यहां तक कि उनको उनके काम का वेतन भी नहीं दिया जाता हैं।

वहीं महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार श्रमिकों के प्रति अनदेखी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि श्रमिकों के सम्मान में भी कटौती की गई है। मनरेगा के तहत मिलने वाला उनका वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments