Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआलवेदर रोड ममालें में भ्रष्टाचार के चलते छत पर चढ़े उक्रांद नेता...

आलवेदर रोड ममालें में भ्रष्टाचार के चलते छत पर चढ़े उक्रांद नेता भट्ट


देहरादून। संवाददाता। आलवेदर रोड पर निर्माण कार्यो के दौरान व्यापक स्तर पर किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में आज युवा उंक्राद टिहरी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जिन्हे पुलिस बल द्वारा गढ़वाल जल संस्थान के समीप रोक लिया गया। जिससे आहत गणेश भट्ट ने गढ़वाल जल संस्थान की छत पर चढ़ गये और मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर कूद मारने की धमकी दे डाली।

युवा उंक्राद के टिहरी जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने बताया कि पहाड़ो पर जो आल वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है उसमें व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके सबूत उनके पास है। उन्होने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को वह सबूत सौंपने के लिए समय मांग रहे है।

लेकिन उन्हे समय नहीं दिया गया है। इसलिए उन्होने आज कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री आवास कूच का आहवान किया था। उन्होने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार जीरो टालरेंस की बात करती है वहीं दूसरी तरफ वह भ्रष्टाचारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस बल द्वारा उक्रांद कार्यकर्ताओं को दिलाराम बाजार के समीप रोक लिया गया और उन्हे जल संस्थान में बंधक बनाया गया। इससे आहत टिहरी जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट जल संस्थान की छत पर चढ़ गये और मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर कूद मारने की चेतावनी दे डाली। खबर लिखे जाने तक वह छत पर ही चढ़े हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments