Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान-मुख्यमंत्री

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान-मुख्यमंत्री


देहरादून। संवाददाता। राष्ट्र व समाज निर्माण में आज महिलाओं द्वारा अहम योगदान किया जा रहा है। महिलांए आज सार्वजनिक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाये जाने की भी जरूरत है। यह बात आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने आवास पर अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होने कहा कि हमारे देश की महिलाओं द्वारा राष्ट्र व समाज निर्माण में जो दोहरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है वैसा विश्व के किसी भी राष्ट्र में देखने को नहीं मिलता है। एक महिला बेटी, बहन और पत्नी तथा मां व अम्मा तथा नानी के रूप में अनेक स्तर पर परिवार और समाज को सुदृढ़ बनाने का काम करती है। उन्होने महिलाओं को शिक्षित तथा और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा अब छात्राओं को पढ़ने लिखने के लिए 62 हजार रूपये की सहायता दी जा रही है। जिससे उनका परिवार उन्हे बोझ न समझे तथा उन्हे अच्छी शिक्षा मिल सके।

इस अवसर पर उन्होने आशा कार्यकात्रियों का मानदेय 5000 से बढ़ाकर 17000 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दाई का काम करने वाली महिलाओं का मानदेय 500 से बढ़ाकर एक हजार करने की घोषणा की। इस अवसर पर आशा कार्यकात्रियों को र्स्माट फोन देकर सम्मानित भी किया गया। यही नहीं बालिकाओं और महिलाओं के कल्याणर्थ कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सम्मानित भी किया। जिसमें डीएम टिहरी सोनिका सहित अनेक महिलाएं शामिल थी।

कार्यक्रम में मौजूद महिला एंव बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान का दिन ही नहीं अपितु समीक्षा का दिन भी है महिलाओं को कैसे आगे बढ़ना है और क्या क्या उनके उत्थान के लिए किया जाना जरूरी है इस पर विचार करने का दिन है। उन्होने कहा कि आज महिलाए हर क्षेत्र में कधें से कंधा मिलाकर काम कर रही है लेकिन अभी हमें रूकना नहीं है क्योंकि सफर अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments