Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगढ़ी कैंट में खुलेगा सरकारी डिग्री कालेज

गढ़ी कैंट में खुलेगा सरकारी डिग्री कालेज

 

देहरादून। संवाददाता। रायपुर के बाद अब गढ़ी कैंट छावनी में डिग्री काॅलेज खुलने की तैयारी जोर पकड़ रही है। इस संबंध में नया सरकारी डिग्री कॉलेज स्थापित करने के आदेश उच्च शिक्षा निदेशक को दिए गए हैं।

नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने को सरकार फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। अब कॉलेजों की स्थापना से पहले भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कॉलेज के लिए सौंपे गए प्रस्ताव में दस हजार वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके मद्देनजर उच्च शिक्षा अपर मुख्य सचिव डॉ रणबीर सिंह ने गढ़ीकैंट डिग्री कॉलेज की स्थापना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments