Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरडिवाईन होंडा की नई प्रीमियम सिविक कार हुई लांच

डिवाईन होंडा की नई प्रीमियम सिविक कार हुई लांच

देहरादून।   डिवाईन होंडा देहरादून ने 10 वीं पीढ़ी की होंडा प्रीमियम सिविक कार आज शनिवार को लांच की। ग्राहकों को कार के बारे में जानकारी देते हुए डिवाईन होंडा के महाप्रबंधक राघव ओबरॉय ने बताया कि अपनी जबरदस्त स्पोर्टी डिजाइन, दमदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस, अहम तकनीकों व इनोवेशंस के एडवांस सेट और प्रीमियम क्वालिटी और शानदार इंटीरियर के साथ होंडा सिविक ग्राहक को एक बिल्कुल नया अनुभव देने का काम बखूबी करेंगी।

मोहब्बेवाला स्थित डिवाईन होंडा शोरुम में होंडा सिविक कार लांचिग डिवाईन होंडा महाप्रबंधक ने बताया कि सिविक की पेशकश भारत में हमारे प्रीमियम सेडान लाइन-अप को संपूर्ण बनाती है। कहा कि प्री-लॉन्च चरण के दौरान ग्राहकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। होंडा सिविक तीन वेरिएंटस में बाजार में उपलब्ध है। पेट्रोल में वाहन की एक्स शोरुम कीमत 17 लाख 70 हजार है। जबकि डीजल में 20 लाख 50 हजार कीमत है। इस मौके पर जीएम डिवाईन ऑटोमोटिब्स विनोद गुंसाई, सेल्स मैनेजर अखिलेश पंत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments