Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबररमजान के दौरान लोकसभा चुनाव पर मौलानाओं ने जताया ऐतराज

रमजान के दौरान लोकसभा चुनाव पर मौलानाओं ने जताया ऐतराज

लखनऊः   लोकसभा चुनाव के बीच में रमजान पड़ने पर लखनऊ के मौलानाओं ने ऐतराज जताते हुए आयोग से तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है. ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने चुनाव आयोग से मुसलमानों की भावना का खयाल रखने और चुनाव तिथि रमजान माह से पहले या बाद में करने की मांग की है. फरंगी महली ने कहा, “पांच मई से रमजान शुरू हो जाएगा. चांद देखने के बाद पहला रोज छह मई को पड़ेगा. ऐसे में गर्मी के कारण मुस्लिमों को दिक्कत हो सकती है. इन बातों का ध्यान रखते हुए आयोग तिथियों में बदलाव कर दें तो बेहतर होगा“.
शहर काजी और मुफ्ती अबुल इरफान ने कहा, “पांच मई को मुसलमानों के सबसे पवित्र महीना रमजान का चांद देखा जाएगा. चांद दिख जाता है तो छह मई को पहला रोजा होगा. रमजान के दौरान भयंकर गर्मी होगी। ऐसे में रोजेदारों को वोट डालने के लिए घरों से निकलने में दिक्कत होगी. इससे वोट प्रतिशत भी घटेगा। हम हमेशा लोगों से वोट ज्यादा से ज्यादा डालने की अपील भी करते हैं, लेकिन इस दौरान यह मुनासिब नहीं हो पाएगा. चुनाव आयोग इस बात का ख्याल रखते हुए तिथियों को बदल दे। यह हमारी उनसे मांग है“.उन्होंने कहा कि छह मई, 12 मई व 19 मई को मतदान की घोषणा की गई है जिस दौरान रमजान चल रहे होंगे. इस दौरान तापमान काफी अधिक होता है. इन तारीखों को बदल कर कुछ और चुन लें जिससे मुस्लिमों को सहूलियत हो जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments