Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसत्यापन के जरिये पुलिस ने जुटाया पांच लाख का जुर्माना

सत्यापन के जरिये पुलिस ने जुटाया पांच लाख का जुर्माना


देहरादून। संवाददाता। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने आज क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर कई मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर लाखों को जुर्माना वसूला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा शांतिनगर व वनखंडी क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जहां 52 मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की वहीं उन्होने उनसे 5 लाख 20 हजार का जुर्माना भी वसूल किया। सत्यापन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हंड़कप मच गया। पुलिस द्वारा सब मकान मालिकों को सूचित किया गया है कि किरायेदार रखने के साथ ही उनका सत्यापन कराया जाना भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments