Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचढ़ावे के फूलो का पुनः उपयोग, महिलाओं को मिल रही है आजीविका

चढ़ावे के फूलो का पुनः उपयोग, महिलाओं को मिल रही है आजीविका

 रुद्रप्रयाग।     रुद्रप्रयाग जिले के सौंराखाल क्षेत्र की महिलाओं ने आजीविका की दिशा में एक नई पहल की है। घंडियाल देवता आजीविका विकास स्वायत्त सहकारिता समूह से जुड़ी क्षेत्र के आठ गांवों की 32 महिलाएं मंदिरों में चढ़ावे के रूप में आने वाले फूलों को एकत्रित कर उनसे धूपबत्ती बना रही हैं।

इससे जहां उन्हें आजीविका मिल रही है, वहीं मंदिरों में स्वच्छता की राह भी प्रशस्त हुई है। इसकी शुरुआत इन महिलाओं के समूह ने प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर में 15 क्विंटल फूल एकत्रित कर की। इसके साथ ही अब जिले के सभी मंदिरों से फूल एकत्रित करने के लिए वहां ड्रम लगाने की भी तैयारी है। महिला समूह ने चढ़ावे के फूलों से धूपबत्ती बनाने की शुरुआत एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर की।

इसके तहत कोटेश्वर मंदिर में एकत्रित किए गए फूलों के साथ पय्यां, कुणज, सुमय्या आदि का मिश्रण तैयार मिश्रण तैयार कर धूपबत्ती बनाई गई। इसे हिलांस ब्रांड के तहत बेचा जा रहा है। समूह से जुड़ी सौंराखाल की अरुणा देवी बताती हैं कि घर पर ही रोजगार मिलने से महिलाएं काफी उत्साहित हैं। ग्राम सभा सौंदा की देवेश्वरी देवी बताती हैं कि अन्य महिलाएं भी धूपबत्ती बनाने के कार्य में रुचि दिखा रही हैं। लिहाजा आने वाले दिनों में कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। चढ़ावे के फूलों को उपयोग में लाए जाने से परिवेश को साफ रखने में भी मदद मिली है। आमतौर पर मंदिरों में चढ़ाए गए फूल दोबारा उपयोग में नहीं लाए जाते और उन्हें या तो नदी-नालों में बहा दिया जाता है अथवा इधर-उधर फेंक दिया जाता है। लेकिन, अब यही फूल धूपबत्ती और अगरबत्ती के रूप में दोबारा से भगवान को अर्पित किए जा सकेंगे। समूह के तकनीकी समन्वयक सतीश भट्ट बताते हैं कि महाशिवरात्रि तक धूपबत्ती के पांच हजार पैकेट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था। महिलाओं ने इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments