Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरछात्रा की रहस्यमय ढंग से हुई मौत पर विद्यालय में सनसनी

छात्रा की रहस्यमय ढंग से हुई मौत पर विद्यालय में सनसनी


देहरादून। संवाददाता। भोगपुर स्थित एक मिशनरी विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र की रहस्यमय ढंग से मौत से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर में बोर्डिंग स्कूल चिल्ड्रन एकेडमी है। बताया जा रहा है कि देर रात विद्यालय में अध्ययनरत वासु यादव (12 वर्ष) पुत्र यक्कू यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को रानीपोखरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रानी पोखरी पीडी भट्ट ने बताया कि वासु यादव मूल रूप से नंद कुष्ठ आश्रम मेरठ रोड हापुड़ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments