Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनलोस चुनाव 2019; हर बूथ पर सदस्य बढ़ाएगी भाजपा

लोस चुनाव 2019; हर बूथ पर सदस्य बढ़ाएगी भाजपा


देहरादून। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही महानगर भाजपा चुनावी रंग में रंग गई है। महानगर का फोकस ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ पर है। प्रत्येक बूथ पर नये सदस्य जोड़कर चुनाव तक कुनबा बढ़ाने की तैयारी है। महानगर, मोर्चा और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस उन बूथों पर है, जिन पर भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में पीछे रही। ऐसे बूथों पर इस बार पार्टी को जीत जिताने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि देहरादून महानगर में 907 बूथ हैं। इसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के 200 बूथ हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में आते हैं।

बाकी सभी बूथ टिहरी संसदीय क्षेत्र में आते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के आधार पर पार्टी ने सभी बूथों की ग्रेडिंग कर रखी है, जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर या बहुत कमजोर रहा है, वहां विशेष फोकस रहेगा। नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए मंडल और मोर्चों की बैठकें शुरू होने वाली हैं। इस बार हम सोशल मीडिया पर पार्टी का समर्थन करने वाले लोगों का सम्मेलन भी करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments