Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर15 मार्च को होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की ट्रॉफी का अनावरण...

15 मार्च को होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की ट्रॉफी का अनावरण हुआ


देहरादून। संवाददाता। अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान और आयरलैंड के कैप्टन आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड 15 मार्च से शुरु हो रहे एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच ट्राफी का बुधवार को अनावरण किया। इस दौरान दोनों ही टीमों ने कहा कि वह मुकाबले को पूरी तरह से तैयार है। दोनों ही टीम अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी इसलिए मुकाबला बराबरी का होगा।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ट्राफी अनावरण के दौरान प्रेस कांफ्रेस करते हुए अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने कहा कि टेस्ट मैच की मेजबानी करना ऐतिहासिक है। हालांकि टीम को अप ने पहले टेस्ट में भारत के हाथों हार का सामना करना पडा था। लेकिन इस बार परिस्थितियों बिल्कुल अलग है। टीम को होम ग्रांउड का फायदा मिलेगा। अपने आगाज टेस्ट में हम पिछले साल भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच हार गए थे, लेकिन आगामी टेस्ट में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। कहा कि टेस्ट मैच के लिए खिलाड़ी दो महीने से तैयारी कर रहे थे। जो टीम अच्छा खेलेगी वही जीत हासिल करेगी।

आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच से काफी कुछ सीखने को मिला। यहां पर परिस्थतियां अलग है। मुकाबले को लेकर टीम पूरी तरह से तैयार है। कहा कि होम ग्रांउड होने के चलते अफगानिस्तान को फायदा मिल सकता है लेकिन पूरा खेल पिच पर निर्भर करेगा। फिलहाल पूरा फोकस गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर है। हम पूरी कोशिश करेंगे की टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments