Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा प्रत्याशियों के नाम पर आलाकमान लगायेगा अंतिम मोहर- अजय भट्ट

भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर आलाकमान लगायेगा अंतिम मोहर- अजय भट्ट


देहरादून। संवाददाता। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि विपक्षी दल अनावश्यक रूप से भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा का कोई कार्यकर्ता इधर-उधर नहीं जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तरह-तरह की अफवाहें फैलाना कांग्रेस का धर्म है। अफवाहों पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर थावरचंद गहलोत ने कहा कि हमारा हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट है। यह केवल कांग्रेस का झूठा प्रचार है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि लोकसभा की पांचों सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों का एलान 18 मार्च को हो सकता है। इसके लिए हमारी चुनाव प्रबंध कारिणी नामों का पैनल दिल्ली भेजेगी। दिल्ली में होने वाली पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की संभावना है। इसके लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक भी शाम को प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है, जिसमें दावेदारों का पैनल तय करने के बाद इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य में प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और 18 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। ऐसे में उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द से जल्द करने के लिए भाजपा कसरत कर रही है, ताकि सभी कार्यकर्ता उम्मीदवारों की जीत के लिए मैदान में मोर्चा संभाल लें।

भाजपा उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भारी मतों से जितेगी। 16 मार्च को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक है। इससे पहले सभी दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे। चुनाव संसदीय बोर्ड द्वारा जो नाम तय किए जाएंगे उन्हें दिल्ली भेज दिया जाएगा। उन्होंने कुछ व्यक्तिगत प्रश्नों पर कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा कौन नहीं यह तय करना आला कमान का काम है। हम केवल नाम भेज सकते हैं और तय करना केन्द्रीय समिति का काम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments