Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनजनरल खंडूड़ी के बेटे थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

जनरल खंडूड़ी के बेटे थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ


देहरादून। चुनाव की तारीक जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे ही सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है। इस बार भाजपा सांसद व रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस का हाथ थामने चर्चा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। भट्ट ने कहा कि मनीष पार्टी के सदस्य नहीं है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इस चर्चा से अनभिज्ञता जाहिर की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि ये कांग्रेस का दुष्प्रचार है। दावा किया कि भाजपा का तो नहीं, लेकिन कांग्रेस के कई नेता भाजपा में आने को कतार लगाए खड़े हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल है, लेकिन पार्टी को कोई जल्दी नहीं है, गुण दोष के आधार पर ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने भी भाजपा के किसी नेता के कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार किया।

पौड़ी लोकसभा सीट पर दावेदारों की लंबी कतार के पीछे की एक बड़ी वजह सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की उदासीनता और चुप्पी भी मानी जा रही है। सियासी पंड़ितों का मानना है कि सांसद के रूप में अपने इस कार्यकाल में जनरल पिछले कार्यकाल की तुलना में कम सक्रिय रहे। इस कारण कई दावेदारों के अरमानों को पंख लगे हैं।

कौन है मनीष खंडूड़ी

मनीष खंडूड़ी सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेवानिवृत) के बेटे हैं। पेशे से पत्रकार और आइटी जानकार मनीष फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप के हेड हैं। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस वलर््ड सरीखों पत्र-पत्रिकाओं के लिए पत्रकारिता की और सीएनएन के डिजिटल संस्करण से भी जुड़े हैं। वो शिकागो के कैलाग स्कूल आफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments