Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनलोस चुनाव 2019; देहरादून के हाथ में ‘टिहरी’ सीट का फेसला

लोस चुनाव 2019; देहरादून के हाथ में ‘टिहरी’ सीट का फेसला


देहदराून। लोकसभा चुनाव के लिए मैदान सजने लगा है। चुनाव में ताज किसके सिर सजेगा यह आने वाला समय बताएगा, पर टिहरी संसदीय सीट की बाजी दून जिले के वोटरों के हाथ में रहेगी। देहरादून के वोटरों का रुझान जिस तरफ होगा, उसका पलड़ा भारी होगा और चुनाव जीतने में आसानी होगी। टिहरी संसदीय सीट में उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून जिले की 14 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। देहरादून जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में सात विधानसभा क्षेत्र टिहरी संसदीय क्षेत्र में हैं। बाकी हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में हैं। टिहरी संसदीय सीट पर कुल 14.53 लाख हैं। इसमें 7.61लाख पुरुष और 6.91 लाख महिला वोटर हैं। देहरादून की सात विधानसभा क्षेत्र से 8.98 लाख मतदाता हैं। इससे तय है कि प्रत्याशियों के भाग्य विधाता देहरादून जिले के वोटर बनेंगे। हालांकि भाजपा-कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए, लेकिन पार्टियों ने वोटरों को रिझाना शुरू कर दिया है। देहरादून का गढ़ होने के नाते भाजपा हो या कांग्रेस चुनाव में बड़ी रैलियां भी यहीं करेगी।

शहर के मतदाताओं का रहेगा दबदबाः टिहरी लोकसभा चुनाव में देहरादून के मतदाताओं का दबदबा रहेगा। शहर के विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 34 हजार 883 मतदाता हैं। इसमें रायपुर में 1 लाख 65 हजार 973, राजपुर में 1 लाख 17 हजार 072, कैंट में 1 लाख 26 हजार 305 और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार 533 मतदाता हैं।

टिहरी सीट पर दून के वोटर

विधानसभा               क्षेत्र कुल मतदाता
चकराता                    101202
विकासनगर               108170
सहसपुर                    154085
रायपुर                      165973
राजपुर                     117072
कैंट                          126305
मसूरी                       125533
कुल                          898340

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments