Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनगर निगम में अमृत योजना के तहत वित्तीय घोटाला आया सामने

नगर निगम में अमृत योजना के तहत वित्तीय घोटाला आया सामने


देहरादून। संवाददाता। नगर निगम पहले भी कई बार वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विवादों में रहा है, लेकिन एक बार फिर से वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। दरअसल देहरादून के गांधी पार्क में बने किड्स पार्क को लेकर अनियमितता सामने आई है यह मामला अमृत योजना के तहत बनाये गये किड्स पार्क का है। योजना के तहत बनाये गये इस पार्क में घोटाला सामने आया है।

गांधी पार्क में बच्चों के लिए बने किड्स पार्क में वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए पूर्व में मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन मुख्य नगर आयुक्त ने जांच अपर नगर आयुक्त को सौंपी भी थी, लेकिन अपर आयुक्त ने मामला यह कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया की यह जांच सिविल मामले से जुड़ी हुई है और सिविल अधिकारी से यह जांच कराई जाये। जिसके बाद जांच के बजाय यह मामला कई हफ्तों तक फाइलों में दफन हो गया।

वर्तमान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय से जब इस मामले में पूछा गया तो उनका कहना है की इस पूरे प्रकरण को पीडल्यूडी के विधुत यांत्रिक खंड को सौंपा गया था उनके द्वारा रिपोर्ट में किड्स पार्क में सुधार करने के लिए कहा गया है इस पूरे प्रकरण को नगर निगम ने बोर्ड के समक्ष भी रखा है, लेकिन कुछ पार्षदों का कहना है की वे पीडल्यूडी से कराई गई जांच से संतुष्ट नहीं हैं। नगर आयुक्त का कहना है की आवश्यकता पड़ी तो इसकी जांच आई.टी रूड़की से कराई जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments