Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमरीज को लेकर लौट रही कार नहर में गिरी; तीन की मौत,...

मरीज को लेकर लौट रही कार नहर में गिरी; तीन की मौत, दो सकुशल बरामद; एक लापता


विकासनगर। मटकमाजरी के पास मरीज को लेकर लौट रही एक कार अचानक शक्तिनहर में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो र्गइ है, जबकि एक लापता है। वहीं दो लोगों को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया है। पुलिस लापता के रेस्क्यू में जुटी है।

दरअसल, इस कार में सवार कुल छह लोग चंडीगढ़ पीजीआइ से मरीज को लेकर वापस लौट रहे थे। मटकमाजरी के पास पहुंचते ही कार शक्ति नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गणेश पुत्र चंद्रमोहन, संजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी कलालघाटी(पौड़ी) को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि विमलेश कुमार पुत्र वेदप्रकाश, मतीदास पुत्र रहीमदास, दर्शनी देवी पत्नी मतीदास, हरीश चंद लापता चल रहे थे। कुछ देर बाद तीन के शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता की तलाश में पुलिस नहर में रेस्क्यू अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments