Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचौकीदार कहना श्रमिकों का अपमान- बृजेश बनकोटी

चौकीदार कहना श्रमिकों का अपमान- बृजेश बनकोटी


देहरादून। संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने चुनावी सभा मे चौकीदार को चोर कहने की प्रवर्ती पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है तथा कहा है कि इससे चौकीदार के रूप में काम कर रहे श्रमिको को आघात पहुचा है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने कहा कि इस बात से प्रदेश व देश के कोने कोने में कार्यरत श्रमिक वर्ग आहत है। ऐसे बयानों से उनकी सेवा और रोजगार को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है जो सीधे सीधे श्रमिक वर्ग का अपमान है।

उन्होने कहा कि आश्चर्य तब होता है जब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसा अशोभनीय कार्य कर चौकीदार वर्ग को अपमानित कर रहे है। भारतीय मजदूर संघ इसकी कड़ी भर्त्सना करता है। चौकीदार की निष्ठा व आचरण पर अनावश्यक प्रहार व चरित्र हनन बंद न हुवा तो भारतीय मजदूर संघ ऐसे श्रमिक विरोधी लोगो के खिलाफ प्रदर्शन,पुतला दहन के करेगा,जो श्रमिको का अपमान कर रहे है।

उत्तराखंड भारतीय मजदूर संघ समस्त श्रम संगठनों से आह्वाहन करता है कि यदि देहरादून रैली में भी राहुल गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेता इस नारे पर प्रतिबंध नही लगाते तो उनके खिलाफ प्रचंड आंदोलन छेड़े,उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून रैली में इस नारे पर प्रतिबंध लगाए तथा श्रमिको से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा श्रमिको के आक्रोश का सामना करने हेतु तैयार रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments