Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदून की धरा से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकार साधा...

दून की धरा से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकार साधा निशान


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र भूमि में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपका भारतीय सेना में जो योगदान है उसको मैं दिल से सम्मान देना चाहता हूं। भारत की सभी रक्षक विंग में उत्तराखण्ड के युवा दिखायी देते हैं। पुलवामा में सीआरपीएफ के सैनिक शहीद हुए, मैं उनके परिवारों से मिलने जा रहा हूं। जैसे ही पुलवामा अटैक हुआ हमनें अपनी पोजिशन साफ कर दी। हमनें प्रेस क्रांफेंस करके कहा कि हम सरकार और सेना के साथ है। जबकि नरेंद्र मोदी जिम कार्बेट में फिल्म बना रहे थे। अलग-अलग पोज़ देकर पिक्चर ले रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी जो कागज के भी हवाई जहाज़ नहीं बना सकते हैं उनको नरेंद्र मोदी ने राफेल की डील दिलायी और दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज बनाने का ठेका दिया है। उत्तराखण्ड की जनता को ये मालुम होना चाहिए कि यूपीए सरकार में एंटोनी रक्षा मंत्री थे और एचएएल कंपनी को कांट्रैक्ट दिया था और नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके साथ डेलीगेशन में अनिल अंबानी फ्रांस जाते हैं और एक दो दिन में ही एचएएल को दरकिनार करके अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट दिया जाता है। फिर 526 का राफेल 1600 करोड़ में खरीदा जाता है और 10 दिन में खुली कम्पनी को कांट्रैक्ट दिया जाता है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि मोदी जी ने मुझसे अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट देने के लिए कहा गया था। फिर जो कुछ महीनों में राफेल आने थे वो दस साल लटक गये। डेढ़ बजे रात को सीबीआई चीफ को निकाला जाता है। सुप्रीम कोर्ट उस चीफ को वापिस लाता है तो नरेंद्र मोदी उसे फिर निकाल देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ का कर्ज़ है लेकिन फिर भी उन्हें कांट्रैक्ट दिया गया।राहुल गांधी ने चैकीदार चोर के नारे लगवाये और कहा कि अच्छे दिन आने से चैकीदार चोर तक भाजपा ने 5 साल गुजारे हैं।

मनीष खण्डूरी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि खण्डूरी जी पार्लियामेंट की डिफेंस कमेटी के चैयरमैन थे और जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी फौज में दी उन्होंने डिफेंस कमेटी में सवाल पूछा और कहा कि जो सेना के लिए सरकार को करना चाहिए वो नहीं है। इस सवाल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें कमेटी से हटा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता को डबल इंजन का सपना दिखाया था और किसानों का कर्ज़ माफ करने की बात कही थी लेकिन अपना वादा नहीं निभाया। जबकि हमनें तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दो दिन में कर्ज़ माफ किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अपना कोई वादा नहीं निभाया है। ना 15 लाख वापिस आये और ना रोजगार मिला। देश पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा गरीबी से जूझ रहा है। नोट बंदी और गब्बर सिंह टैक्स से छोटे कारोबारियों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हम जीएसटी में सुधार करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा के दिन ही 6 एयरपोर्ट अडानी को दिये थे। नीरव मोदी को नरेंद्र मोदी भाई कहते हैं और अपने भाई को देश से भगा दिया। मोदी ने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किया है। विजय माल्या वित्त मंत्री से मिलकर जाता है और सरकार कुछ नहीं करती है।
राहुल गांधी ने कहा कि हम 2019 में विजय होने के बाद हम एतिहासिक निर्णय लेने वाले हैं। हम गारटींड मिनिमम आमदनी शुरू करने वाले हैं। एक सीमा तय की जायेगी और आमदानी तय की जायेगी। यदि कोई गरीब उस लाइन से नीचे हैं तो हम डायरेक्ट पैसा उसके अकाउंट में डालेंगे।

जबकि नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिन के साढ़े तीन रूपये दिये और संसद में सभी भाजपा सांसदों ने 5 मिनट तक डाली बजायी।राहुल गांधी ने भीड़ से एक व्यक्ति को खड़ा करके पूछा कि हमनें यदि किसी युवा को 35 लाख का लोन दे दिया तो क्या वो विजय माल्या से ज्यादा काम कर सकता है या नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों के खेत के पास कारखाना लगायेंगे। आलू लगाते हो तो चिप्स का कारखाना।

 राहुल गांधी ने कहा कि हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। एक हिंदूस्तान होगा और सबका हिंदुस्तान होगा। हम भूमि अधिग्रहण बिल लाये थे और मोदी ने उस बिल को 4 बार बदला फिर भी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया। राहुल गांधी ने कहा कि आप नरेंद्र मोदी से पूछना कि आप किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपति को क्यों देते हो। राहुल गांधी ने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति की सरकार नहीं चलाना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था। राहुल गांधी ने कहा कि हम आप के साथ आपकी सरकार बनाने वाले हैं। उन्होंने सभी नये कांग्रेसियों का स्वागत किया और कहा कि हम पांचों सीटें जीतेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments