Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमायावती की कांग्रेस को दो टूक ; 'सात सीटें छोड़ने का भ्रम...

मायावती की कांग्रेस को दो टूक ; ‘सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं’

मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।

देहरादून : कांग्रेस के गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने की घोषणा से मायावती का पारा सातवे आसमान पर है। इससे बौखलाई बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस भ्रम न फैलाएं। हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है। हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम हैं।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं। मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।

मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।

कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े, अर्थात् हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments